ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

सांकतोडिया (अमन राय): ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय से दिसंबर माह, 2022 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के सम्मान में ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए पी पंडा की अध्यक्षता मेँ आज दिनांक 31.12.2022 को एक सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस माह मुख्यालय से चार अधिकारी तथा दो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे है । इस अवसर पर ईसीएल के निदेशक(वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक(कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं एवं  निदेशक(तकनीकी) श्री नीलेंदु कुमार सिंह भी उपस्थित थे । 

सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में श्री अमिताभ मजुमदार मुख्य प्रबंधक(उत्खनन), सुदीप सेनगुप्ता मुख्य प्रबंधक(उत्खनन), सुचरित बंदोपाध्याय मुख्य प्रबंधक( विद्युत एवं यांत्रिकी), प्रणब चक्रवर्ती वरिष्ठ प्रबंधक(खनन), देबाशीष पॉल वरिष्ठ लिपिक, प्रदीप कुमार चटर्जी लीगल इंस्पेक्टर शामिल हैं। 

ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए पी पंडा, निदेशक( वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक(कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं, निदेशक(तकनीकी) श्री नीलेंदु कुमार सिंह ने सेवानिवृत होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा कंपनी को दिये गये योगदान को सराहा तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की । 

इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0